पांकी के माड़न में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी की दीवार को सामाजिक तत्वों ने किया ध्वस्त
की प्रखंड के माड़न पंचायत के महावीर टोला में जिला परिषद मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के दीवारों को बुधवार की रात्रि असामाजिक तत्वों के द्वारा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय संवेदक ने बताया कि महावीर टोला में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, भवन के दो तरफ लगभग 7 फीट ऊंची एवं दो तरफ लगभग तीन से चार फीट ऊंची दीवार को तैयार किया गया जा चुका था जिसे बुधवार की रात्रि अज्ञात लोगों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया, जिसकी जानकारी गुरुवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें प्राप्त हुई एवं इस घटना से उन्हें हजारों की आर्थिक क्षति हुई है,
संवेदक के द्वारा पांकी थाना को मामले की जानकारी दे दी गई है।

