पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
पांकी के मजदूर किसान महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
पांकी के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव डॉ बिंदेश्वरी सिंह प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार राम सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के संबोधन में महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर बिंदेश्वरी सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का वास्तविक मार्गदर्शन होता है और उसकी मेहनत और समर्पण से ही राष्ट्र का भविष्य उज्जवल बनता है।
कार्यक्रम के संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दिलीप कुमार राम ने सभी लोगों की शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा की यह सही है कि हमें आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी और उपयोग करना आना चाहिए लेकिन शिक्षक के लिए यह भी आवश्यक है कि वह उस पर पूरी तरह से निर्भर ना रहे। शिक्षक की सही भूमिका पर जोर डालते हुए उन्होंने कहा कि जरूरी है कि अलग-अलग तरीकों से अध्यापक अध्यापन का कार्य करें ,उन्होंने यह भी कहा कि कंप्यूटर के क्षेत्र में हो रही प्रगति ने निश्चित ही शिक्षकों के समक्ष चुनौतियां खड़ी कर दी है ऐसे में शिक्षक की सही मार्गदर्शन की जिम्मेवारी और अधिक बढ़ गई है।
संबोधन कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित भी किया गया, मौके पर महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

