हुसैनाबाद के लोहबंधा में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
हुसैनाबाद के लोहबंधा में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के शान में लोगों ने लगाए कई धार्मिक नारे
हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती महुडंड पंचायत अंतर्गत लोहबंधा गांव में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के शान में मनाए जाने वाला पर्व ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदायों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान लोहबंधा गांव के मुस्लिम समुदायों में बुजुर्ग,नवजवान, महिलाएं एवं छोटे बड़े बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए एवं सभी के हाथों में इस्लामी झंडे लिए पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की शान में सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा,आका की आमद मरहबा, मुस्तफा की आमद मरहबा,पत्ता-पत्ता फूल-फूल या रसूल या रसूल एक से बढ़कर कई धार्मिक नारे लगाते हुए लोहबंधा गांव के सभी मुस्लिम मोहल्ला में जुलूस ए मोहम्मदी आगे बढ़ते हुए के साथ मदीना मस्जिद लोहबंधा के पास पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस ए मोहम्मदी सम्पन्न होने के पश्चात ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदीना मस्जिद में मिलाद शरीफ़ का आयोजन किया गया।
इस दौरान मिलाद शरीफ़ की शुरुआत प्रशिक्षु मौलाना गुलाम गौस रजा ने कूरॉन पाक की तिलावत व नात पाक से की।
मिलाद शरीफ़ में कादरी अंजुमन कमीटी के जहांगीर अंसारी व अकबर अंसारी एवं अफरोज अंसारी ने पैगंबर मोहम्मद की शान में एक से बढ़कर एक नाते मनकबत पेश कर महफ़िल को सराबोर किया।
प्रशिक्षु मौलाना गुलाम गौस ने अपने बयान में कहा कि पैगम्बर मुहम्मद साहब सभी इंसानों के लिए रहमत बनकर आए। उन्होंने ने मोहब्बत और अमन का संदेश दिया।
इस दौरान मिलाद शरीफ़ के अंत में देश एवं आपस में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की एवं उसके पश्चात लोगों में शीरनी वितरण किया गया।
इस नेक मौके पर अंजुमन कमीटी के सदर गुलाम सरवर अंसारी, सेक्रेटरी मकसुद आलम व अकबर अंसारी, तौहीद अंसारी,अयुब अंसारी, जहांगीर अंसारी, जावेद आलम, पत्रकार मसउद आलम, हफीज अंसारी,वसीर आलम,अख्तर अंसारी,फैजान रजा, गुलाम मुस्तफा आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

