पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया
शिक्षक और चौकीदार की बहाली में ओबीसी के अभ्यर्थियों को नाजायज तरीके से छांटने पर मोर्चा उठाएगी आवाज
दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संथाल परगना जिला दुमका के बैनर तले केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल के नेतृत्व में बिहार लेलिन कहे जाने वाले शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर उपस्थित मोर्चा के सभी सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में दस का शासन नब्बे पर, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, का नारा गूंज रहा था। धन-धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है।
केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मोर्चा की और अपनी मांगों को लेकर आगे भी जोरदार आंदोलन करने की सहमति बनी। जिसमें दुमका जिला में पिछड़ों का आरक्षण पिछड़ा वर्ग आयोग के अनुशंसा के आलोक में शून्य से बढ़कर 36% करने, अभिलंब जातिगत जनगणना कर करो पिछड़ों को आबादी के अनुरूप आरक्षण देने, शिक्षकों की बहाली में आरक्षण नहीं देने एवं सामान्य श्रेणी की पात्रता होने के बावजूद नियुक्ति नहीं कर ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकार के साजिश के तहत उन्हें हक अधिकार से वंचित करने, प्रत्येक जिला में ओबीसी छात्र छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने एवं शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन में समुचित आरक्षण का प्रावधान करने, ओबीसी के संवैधानिक अधिकार तो लागू करने, सहित कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। वर्तमान नियुक्ति भीम चाहे वह शिक्षक की हो या चौकीदार की ओबीसी के अभ्यर्थियों को नाजायज ढंग से नौकरी से वंचित करने के मुद्दे को मोर्चा मैं गंभीरता से लेते हुए तमाम पीड़ित अभ्यर्थियों से संपर्क स्थापित कर आगे की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मुख्य संरक्षक दिवाकर महतो ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही मनमानी मैं मोर्चा को गंभीर पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने खोए हुए अधिकार को पाने के लिए आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। आंदोलन से ही हमारी बात सरकार तक पहुंच सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव रंजीत जयसवाल व दयामय माजी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार मांझी, जिला संयोजक जयकांत कुमार, सुरेंद्र यादव, सचिन कुशवाहा, पवित्र कुमार मंडल, नवनीत कुमार शेखर, मदन मंडल, पांडव कापरी, अजय कुमार मंडल, जीतू राय, कर्पूरी ठाकुर, दिग्विजय कुशवाहा, उत्तम कुमार मंडल, जनसंघ मंडल राजेश गुप्ता, जगबंधु मंडल, नारायण वेद, मंतोष कुमार महतो, उत्तम कुमार मंडल, जियाधर मंडल, प्रभास कुमार मंडल, जितेंद्र मंडल, अमूल्य पंजियारा, हरे कृष्ण मालिक विकास पंजियारा, तरुण पंजियारा, बॉबी देवी, नमिता कुमारी, फोटिक चंद्र मांझी, दिनेश कापरी, असित कुशवाहा, चंदन कुमार, अवधेश कुमार मांझी, रामकृष्ण मांझी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

