पांकी से माता वैष्णो देवी के लिए बस रवाना, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद ने झंडा दिखाकर किया रवाना

पांकी श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण से बुधवार की देर शाम माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए बस रवाना हुआ जिसे पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद, भाजपा नेता अजय गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना कर एंव झंडा दिखा कर रवाना किया। मौके पर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।