डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की समस्याओं पर झारखंड छात्र दल ने जताई गंभीर चिंता

झारखंड छात्र दल के प्रतिनिधिमंडल ने आज डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची सहित राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति मिलकर मांगो को रखी…!

छात्र दल ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं –

  1. स्थायी कुलपति की नियुक्ति डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी में– विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र की जाए ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
  2. स्थायी परीक्षा नियंत्रक डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी में– परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु अनुभवी स्थायी परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति आवश्यक है।
  3. छात्र संघ चुनाव – पिछले 6 वर्षों से झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इससे विद्यार्थियों में राजनीतिक चेतना और नेतृत्व विकास बाधित हुआ है। अतः छात्र संघ चुनाव तुरंत कराए जाएँ।
  4. आउटसोर्सिंग एजेंसी की अनियमितता – डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग एजेंसी रिद्धि-सिद्धि (RSS) द्वारा नियुक्त चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित ₹18,000/- मानदेय की जगह केवल ₹11,000/- दिया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड और सफाई कर्मचारियों के इस शोषण को तुरंत रोका जाए।
    छात्र दल का मानना है की ऐसी एजेंसी को टेंडर रद्द किया जाए
  5. एक व्यक्ति एक पद नियम का उल्लंघन – विश्वविद्यालय प्रशासन में एक व्यक्ति कई पदों पर आसीन है, जो नियम के खिलाफ है। “एक व्यक्ति एक पद” के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।
  6. सत्र विलंब की समस्या – रांची विश्वविद्यालय में स्नातक का सत्र एक वर्ष पीछे चल रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे समय पर दुरुस्त किया जाए।
  7. बीपीएड एवं एमपीएड की पढ़ाई – रांची विश्वविद्यालय में बीपीएड एवं एमपीएड की पढ़ाई सत्र 2025-26 से प्रारंभ करने का प्रस्ताव था, लेकिन अब तक यह सुनिश्चित नहीं हो पाया है। इसे जल्द लागू किया जाए।
  8. झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में सीट बढ़ाने की मांग – यह राज्य का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहाँ फॉरेंसिक साइंस एवं साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई कराई जाती है। वर्तमान में मात्र 50 सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाकर 100 किया जाए ताकि अधिक छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो सकें।

झारखंड छात्र दल ने स्पष्ट कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

मौके पर उपस्थित थे –
कार्यकारी अध्यक्ष – प्रशांत महतो
महासचिव – कमलेश महतो
प्रवक्ता – रवि रोशन
सोशल मीडिया प्रभारी – योगेश महतो
सक्रिय सदस्य – रोशन नायक एवं रोहित महतो