आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी : जिलाध्यक्ष

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिनसे देश को नई दिशा मिली जैसे : वोट देने की उम्र सीमा 18 वर्ष करने, पंचायतीराज का गठन, शिक्षा नीति, कंप्यूटर और विज्ञान टेक्नॉलजी को बढ़वा देना मुख्य है । इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल नें कहा कि राजीव गांधी देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है वो सदा के लिए अमर रहेंगे । मरणोपरांत उनहें भारत रत्न से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में ऐरेका पाम पौधारोपण गया । मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव बिनोद सिंह पूर्व प्रत्याशी अशोक देव मीडिया अध्यक्ष निसार खान सेवादल अध्यक्ष गुड्डु सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, संजय तिवारी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जावेद इकबाल दिलीप कुमार रवि, परवेज अहमद, मनिषा टोप्पो, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, रंजीत यादव, नरसिंह प्रजापति, चन्द्र शेखर आजाद, बहादुर सागर, जुबैर खान, अजित सिंह, बाबर अंसारी एन ए चौधरी, राजू चौरसिया, अफताब आलम के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे