मेराल: संदिग्ध हालात में मिला 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरमा गांव निवासी राजेश्वर शर्मा उम्र करीब 62 वर्ष का शव सोमवार को जीर्ण शीर्ण अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार राजेश्वर शर्मा विगत कुछ दिनों से घर से गायब था। घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। चर्चा के अनुसार कुछ लोग बिजली की करंट से राजेश्वर की मौत बता रहे हैं तो कुछ लोग अलग संदेह व्यक्त कर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि राजेश्वर शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।