“वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने उठाया परीक्षा परिणाम का मुद्दा, विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से की मुलाक़ात”
वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने की परीक्षा नियंत्रक और GLA कॉलेज के प्राचार्य से मुलाक़ात
वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव के नेतृत्व में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार से मुलाक़ात की और सेमेस्टर 3 की परीक्षा परिणाम ना आने के विषय में चर्चा की। इस पर परीक्षा विभाग द्वारा यह बोला गया कि हमें जीएलए कॉलेज द्वारा आंतरिक परीक्षा के नंबर नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जीएलए कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की। उनका साफ कहना था कि हमारे पास कर्मचारियों की बहुत भारी कमी है, जिसकी वजह से हम बहुत सारे काम करने में असमर्थ हैं। इस पर कृष्णा यादव ने कहा कि कर्मचारी नहीं होने के कारण विद्यार्थी को दिक्कत हो रही है, यह विषय विद्यार्थियों का नहीं है की कर्मचारी नहीं है। जिस पर उन्होंने कहा कि हमने विश्वविद्यालय से यह मांग की है लेकिन इसके बाद भी हमें अभी तक कर्मचारियों की उपलब्धता नहीं कराई गई है। कृष्णा यादव आगे कहा कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बीच समन्वय ना होने के कारण विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। इसका यथाशीघ्र समाधान करना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा विभाग से यह मांग भी की कि सेमेस्टर 4 की परीक्षा तिथि जारी की जाए। इसका परिणाम यह हुआ कि त्वरित कार्रवाई कर परीक्षा की तिथि घोषणा कर दी गई है। इस मौके पर नवीन, अमित, किशन, अगस्त समेत कई विद्यार्थी मौजूद थें।

