पांकी में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, लोहरसी में खुलेआम बेची जा रही 500 रुपए प्रति बोरी यूरिया
पांकी में यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, लोहरसी में खुलेआम बेची जा रही 500 रुपए प्रति बोरी यूरिया
पांकी प्रखंड में यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान हैं जिसका पूरा फायदा खाद दुकानदार उठा रहे हैं, वर्तमान समय में500 रुपए प्रति बोरी के दर से किसानों को यूरिया प्राप्त हो रहा है, प्रखंड के लोहरसी मुख्य बाजार में गुप्ता किसान भंडार के दुकानदार के द्वारा खुलेआम यूरिया खाद 500 रुपए की दर से बेचे जाने का खुलासा क्रय कर रहे किसानों ने किया है, किसानों से मिली जानकारी के अनुसार धान की रोपाई किये लगभग एक महीने हो चुके हैं ऐसे में धान की फसल में यूरिया डालने का सही समय है, लेकिन यूरिया की किल्लत एवं बढ़ते दामों से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है व लोग सरकारी मूल्य पर यूरिया मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
इस संबंध में प्रखंड के दर्जनों किसानों ने कहा कि किसानों का कोई सुनने वाला नहीं है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयप्रकाश राम ने लोहरसी में युरिया की कालाबाजारी की सूचना पर कई दुकानों का निरीक्षण किया था, एवं उन्हें कई निर्देश दिए थे लेकिन दुकानदार अधिकारियों की निर्देशों को नजर अंदाज कर खुलेआम यूरिया की कालाबाजारी कर रहे हैं जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के द्वारा लिखित शिकायत पर वे कार्रवाई करेंगे।
इस संबंध में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है कि यूरिया की मांग अधिक है एवं आपूर्ति कम है जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है, हालांकि उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या से उन्हें अवगत कराया है एवं प्रखंड के किसानों हेतु पर्याप्त यूरिया की मांग भी की है।

