बाल विकास परियोजना मेराल में सेविका एवं सहायिका चयन की तिथि घोषित

बाल विकास परियोजना मेराल अंतर्गत दो आंगनबाड़ी सेविका एवं तीन सहायिका का आम सभा के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निर्धारित तिथि 20 अगस्त से 25 अगस्त तक किया जाएगा। इस संबंध में बाल विकास परियोजना के प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार दो आंगनबाड़ी सेविका एवं तीन सहायिका का चयन किया जाना है, जिसके लिए जिसके लिए तिथि निश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि मेराल प्रखंड के अंतर्गत 20 अगस्त को खोलरा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का चयन किया जाएगा इसके अलावा रामबांध आदिवासी टोला बाना में 21 अगस्त को सहायिका का चयन तथा बसरिया आंगनबाड़ी केंद्र में 22 अगस्त को सेविका का चयन एवं लोवादाग आंगनबाड़ी केंद्र में 25 अगस्त को आंगनबाड़ी सहायिका का चयन किया जाएगा। इसके अलावा डंडई प्रखंड अंतर्गत बेलाझखड़ा मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र में 23 अगस्त को सेविका का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजित आमसभा में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर ग्राम सभा को सफल बनाएं