हुसैनाबाद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

हुसैनाबाद में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के आवसीय कार्यालय में उत्साह के साथ किया गया। पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का माहौल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।
पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी से देश की एकता और विकास में योगदान देने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने ने अंचल कार्यालय एवं अनुमण्डलीय अस्पताल की कार्य शैली पर सवाल उठाया और इसमें सुधार लाने की बात कही नहीं तो एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रवेश सिंह सूर्य सोनल सिंह जिला मंत्री सोमेश सिंह और सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता अजित सिंह विनय पासवान संजय सिंह बीरेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारीयों ने सभा को सम्बोधित किया। सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। देश की प्रगति और सामाजिक सद्भाव की कामना की गई। कार्यक्रम की सफलता में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में संतोष सिंह राम राज मेहता प्रकाश लाल राजीव रंजन प्रिंस सिंह रौनक सिंह विकास वट्स सुधीर सिंह हंसराज सिंह डॉ अप्पू सिंह उदय विश्वकर्मा एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।