विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह 16 से 31 अगस्त तक 300 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह 16 से 31 अगस्त तक 300 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा : विहिप पलामू।
विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में जन्माष्टमी के दिन की गई थी। प्रांत समिति के निर्णय के अनुसार इस साल 16 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि पलामू जिला में इस वर्ष 300 स्थानों पर कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रमों की शुरुआत कल सतबरवा से की गई। कल ही देर शाम पलामू जिला मुख्यालय मेदिनी नगर के वार्ड नंबर 02, अघोर आश्रम, सूदना के हनुमान मंदिर में भी विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज नौडीहा बाजार प्रखंड के सरायडीह भंडार पर विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य वक्ता जिला समिति सदस्य संतोष कुमार गुप्ता रहे।कार्यक्रम में संतोष जी के साथ नीरज कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, प्रभात कुमार, लव कुमार और
दुर्गा वाहिनी के बहनें, शीला कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी इत्यादि की सहभागिता रही।वहीं, इधर वार्ड नंबर 02 के आयोजन में बजरंग दल नगर संयोजक दिलीप गिरी, सीटू सिंह, अभिषेक यादव, दीपक प्रजापति, सोनू सिंह, अभय वर्मा, चंद्र प्रकाश मेहता, चंदन शर्मा, रौशन गुप्ता, अंजन चौधरी, गोलू कुमार सहित अनेकों बजरंगियों की सहभागिता रही।


