झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन का नया कार्यालय उद्घाटित

पलामू, 16 अगस्त : झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन का नया कार्यालय आज सूदना पेट्रोल पंप के बगल में विधिवत रूप से उद्घाटित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक्टू झारखंड के महासचिव कॉ. शुभेंदु सेन थें, जिन्होंने श्रमिक आंदोलन को मज़बूत करने के संकल्प के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के मुख्य आयोजक कॉ. रवि पाल ने किया। उद्घाटन समारोह में दर्जनों मजदूर और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कॉ. राजू रजक, कॉ. टाइगर रौशन मेहता, कॉ. विनोद पासवान, कॉ. उमेश रवि, कॉ. श्यामनरायण भुइयां, कॉ. विजय रवि, कॉ. रामनरेश राम, कॉ. मुकेश भारती, कॉ. दिव्या भगत, कॉ. गुड्डू भुइयां सहित अनेक साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नया कार्यालय मजदूर वर्ग के संघर्ष और एकजुटता का केंद्र बनेगा। यहाँ से निर्माण मजदूरों की समस्याओं के समाधान और उनके हक-अधिकार की लड़ाई को और गति दी जाएगी।