मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की: मुमताज अली
मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने इंसानियत और जिम्मेवारियों का मिशाल कायम किया :- मुमताज अली बोकारो:- आम इंसानों की दर्द और तकलीफ की आवाज सुनने का किरदार है मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के फितरत में। ये बाते नेमरा से लौटकर आए समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव नेशनल स्टार कैंपेनर मुमताज अली ने कहा। उन्होंने कहा की अपने राज्य के प्रति तथा राज्य के आवाम के प्रति संवेदन शील होना और जनता के प्रति जवाबदेह होने की नजीर तो सभी राजनेताओं को हेमंत सोरेन से सीखना चाहिए ।मुमताज अली ने कहा कि मैं लगातार मुख्य मंत्री के गांव नेमरा में था और श्राद्ध कर्म तक हमने देखा हेमंत सोरेन अपनी सरकारी कार्य और सामाजिक धार्मिक कार्य को किस विनम्रता और सहजता से निर्वहन किया ।ये बहुत बड़ी बात है । जिसके सर से पिता का साया उठ गया हो जिसके साए में रहकर अपनी जिंदगी की सफर तैय कर रहे थे वहीं आज नहीं है ।फिर भी मुख्य मंत्री आम इंसानों से अधिकारियों और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से किस सरलता विनम्रता से मिल रहे थे। और कर्तव्यों को निभा रहे थे। शायद आज के इस दौर में बहुत कम सियासी लीडरान इस तरह का साहस और धैर्य का परिचय दे सकता हो । मुमताज अली ने कहा कि इस प्रदेश में या अन्य प्रदेश में मैने कई राजनेताओं तथा मुख्य मंत्रियों मंत्रियों को बेहद करीब से देखा है ।मगर इस तरह के शालीन और व्योहार का धनी नहीं देखा हूं । मुमताज अली ने कहा कि हमने देखा कि नेमरा में मुख्य मंत्री स्वयं को एक साधारण व्यक्तित्व के व्यक्ति बनकर सारे कार्यों का निष्पादन कर रहे थे ।झारखंड के इतिहास में पहला अवसर है ।जब एक मुख्य मंत्री खुद को बेटा भाई पति और मित्र बनकर सरकार के मुखिया होते हुए भी खुद को आम नागरिकों के साथ मिलकर अपने आप में एक मिशाल कायम किया है। भविष्य में यही कार्यशैली मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन को ऊंचाईयों पे पहुंचाएगा ।मुख्य मंत्री से हमने झारखंड के गरीब कमजोर दबे कुचलो की दुख दर्द का एहसास कराया और इनकी आवाज को मुख्य मंत्री तक पहुंचाया ।मुख्य मंत्री ने बेहद संजीदगी से मेरी बातों को सुना और उसपे अमल करने का भरोसा दिलाया । मुमताज अली के साथ मुख्य मंत्री से मिलने वालों में धर्मवीर यादव महासचिव बोकारो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश सचिव मीर शहजादा रुकसार खातून रोजी परवीन बालमुकुंद अग्रवाल बैद्यनाथ महतो अफजल अंसारी खलील अंसारी इत्यादि थे

