झंडा मैदान में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया ध्वजारोहण

भारत के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर में आन- बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया। स्थानीय झंडा मैदान में राज्य के शिक्षा, नगर विकास, आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान जिला पुलिस बल के जवान और जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने परेड प्रस्तुत किया। झंडोतोलन कार्यक्रम के बाद मंत्री ने जिले भर में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी। मौक़े पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।