छोटकीटोंगी मोड़ पर बाईक पेड़ से टकराई, दो घायल

0

छोटकीटोंगी मोड़ पर बाईक पेड़ से टकराई, दो घायल

गिद्दी। गिद्दी-रामगढ़ मुख्य सड़क पर छोटकीटोंगी मोड़ के पास रविवार को अनियंत्रित होकर होण्डा साईन मोटरसाइकल न. जेएच 24एफ 3202 अचानक सड़क किनारे अवस्थित पेड़ से जा टकराई। जिसमें मोटरसाईकिल सवार इस्तेखार अंसारी(चपरी) व किशुन नायक(हरीजन कालोनी कंजगी) घायल हो गए। घटना की सुचना सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा प्रभारी सिरका गंगा राम को फोन कर एंबुलेंस को फोन किया गया। जबकि सूचना पर दुर्गा सोरेन सेना जिलाध्यक्ष हसीबुल अंसारी, कबीर खान, गिद्दी थाना के एएसआई भज्जू एक्का, आसीन अंसारी व अन्य की मदद से घायल को एबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *