“स्वतंत्रता दिवस पर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया ध्वजारोहण, दिया देशभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर झंडातोलन किए और लोगों को आज़ादी के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विधायक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज का दिन हम सभी को यह याद दिलाता है कि यह आज़ादी हमें अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद मिली है। हम सबका कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता की रक्षा करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।”

विधायक ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, समाज सेवा और देश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

अंत में विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी