बरवाडीह में धूमधाम से मना आजादी का जश्न, प्रखण्ड में शान से लहराया तिरंगा, लोगों ने याद की शहीदों की कुर्बानी
बरवाडीह(रवि कुमार गुप्ता):-बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में संस्थानों में राष्ट्र ध्वज शान से फहराया गया।सबसे पहले बीडीओ,एसडीपीओ अंचलाधिकारी, प्रमुख,जिला परिषद सदस्य व उपप्रमुख बीस सूत्री अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानी प्रेमशंकर मिश्रा के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इसके बाद प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुशीला देवी, एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ भरत राम थाना परिसर व सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में थाना प्रभारी अनूप कुमार, आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर राकेश रंजन, रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, पंचायत भवन में मुखिया कालो देवी, सीएचसी में प्रभारी डॉक्टर जयंवत लकड़ा, प्रखंड राजद कार्यालय में आदित्य यादव,राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय बरवाडीह मे डॉ शुभांकुर कुमारी शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉक्टर पवन कुमार,पेयजल एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में एसडीओ प्रशांत कुमार पांडेय द्वारा झंडा फहराया गया।

