पलामू- पलामू संसदीय क्षेत्र सहित झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी.. झारखंड में आवास प्लस 2018 की प्रतीक्षारत 2,22,069 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास मुहैया करायी जाएगी।

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम जी ने उक्त संबंध में पत्रांक 633/DTO, दिनांक 17.07.2025 को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर झारखंड राज्य में आवास प्लस 2018 की प्रतीक्षारत 2,22,069 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना देने की मांग किया था। माननीय सांसद के उक्त पत्र के आलोक में माननीय मंत्री जी के द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2025 का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत झारखंड राज्य में आवास प्लस 2018 के प्रतीक्षारत 2,22,069 लाभार्थियों को आवास आवंटन का लक्ष्य रखा गया है। उक्त आवंटन से झारखंड राज्य सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिले क्रमशः गढ़वा एवं पलामू में आवास प्लस के तहत प्रतीक्षारत सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलेगा।

इसके लिए सांसद श्री राम ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री आदरणीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र सहित झारखंड की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त