पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक मदन मित्रा के परिसरों पर छापेमारी

0

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक मदन मित्रा के परिसरों पर छापेमारी की है. यह तलाशी राज्य में नागरिक निकाय भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक फिरहाद हकीम अपने घर पे ही मौजूद है. बता दें कि फिरहाद हकीम के घर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है. जानकारी के मुताबिक ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम और  विधायक मदन मित्रा के ठिकानों समेत 15 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी हो रही है. 

पहले भी फंस चुके है सीबीआई के चंगुल मे

बता दें कि फिरहाद दो साल पहले भी सीबीआई के चंगुल में फंस चुके हैं. तब केंद्रीय जांच एजेंसी ने नारदा स्कैम में उनसे पूछताछ की थी और अब नागरिक निकाय भर्ती मामले में उनकी संलिप्तता को लेकर सीबीआई ने उनके घर पर रेड की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *