शिबू सोरेन जी के निधन पर चास में शोकसभा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
[16:44, 07/08/2025] +91 94303 96146: बोकारो :- गुरुवार को चास धरमशाला मोड़ स्थित झामुमो के पूर्व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रयागचंद केजरीवाल के आवासीय कार्यालय में झारखंड के जन- जन के प्रिय नेता आदरणीय दिशुम गुरु शिबू सोरेन जी के दिवंगत हो जाने पर अपार दु:ख व्यक्त करते हुए झामुमो के चास नगर समिति के अध्यक्ष प्रमोद तापडिया के अध्यक्षता तथा सचिव भागीरथ शर्मा के संचालन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के पूर्व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष प्रयागचंद केजरीवाल , चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक , झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बेबी देवी,तथा बोकारो महानगर के अध्यक्ष मंटु यादव ने उपस्थित होकर श्रधांजलि अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रयागचंद केजरीवाल ने गुरु जी के झारखंड आंदोलन को याद करते हुए कहा कि उनके विश्व विख्यात आंदोलन से राज्य अलग हुआ है, उनके बाद झारखंड को स…
[17:10, 07/08/2025] +91 94303 96146: चास :- गुरुवार को चास नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित बिना पंजीकरण के आर.ओ. जल संयंत्रों एवं आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के अंतर्गत धारा 204 एवं धारा 209 के तहत की गई।
इस अभियान के दौरान पाँच (5) आर.ओ. जल आपूर्तिकर्ताओं को बिना वैध पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस अथवा गुणवत्ता प्रमाणन के जल आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया। ये सभी नगर निगम की अनुमति के बिना जल आपूर्ति कर रहे थे, जो जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
उक्त अनधिकृत आपूर्तिकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए आज अंतिम बार छोड़ दिया गया, एवं निर्देशित किया गया कि वे तत्काल नगर निगम से पंजीकरण कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उपकरणों की जब्ती एवं आर्थिक दंड शामिल है।
अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया:
“पेयजल आपूर्ति एक संवेदनशील सेवा है, और इसे निर्धारित गुणवत्ता व वैध लाइसेंस के साथ ही संचालित किया जाना चाहिए। आम जनता से अनुरोध है कि बिना पंजीकरण वाले स्रोत से पानी न लें तथा ऐसे मामलों की जानकारी नगर निगम को दें।
सभी आर.ओ. संयंत्र संचालकों एवं जल आपूर्तिकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे नगर निगम के नियमानुसार आवश्यक पंजीकरण एवं गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
नगर निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि नगरवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

