पलामू, लेस्लीगंज: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के चौरा पंचायत अंतर्गत हसंगरा से बासदोहर

तक की जर्जर सड़क को ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर मरम्मत कराया वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सरकारी अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने अब आशा छोड़कर स्वयं जिम्मेदारी उठाई और आपसी सहयोग से सड़क को चलने लायक बनाया।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे तंग आकर सभी ने चंदा इकट्ठा किया और गड्ढों से भरी सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करवाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता था, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे। अब सड़क मरम्मत से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। और चौरा पंचायत के मुखिया और पंचायत समिति भी सहयोग रहा

You may have missed