जैन मिलन बोकारो के संस्थापक सचिव प्रकाश भारतीय सम्मानित

बोकारो:- जैन मिलन, बोकारो के संस्थापक सचिव प्रकाश भारतीय को संस्था के निर्माण एवं विकास में उनके दीर्घकालीन योगदान, दूर दृष्टि और मार्गदर्शनके लिए एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदान किया गया।जहां जैन मिलन बोकारो के अध्यक्ष संजय बैद ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर संस्था की ओर से सम्मानित किया।इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोज भारती भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर संजय बैद ने कहा कि हम ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित कर गर्व अनुभव कर रहे हैं जिनकी दूर दृष्टि, परिश्रम और निष्ठा के कारण जैन मिलन आज सशक्त स्वरूप में खड़ा है।
संस्था के संपत मल बैद ने कहा की प्रकाश भारतीय ने हमेशा संस्थागत मुल्यों को स्थापित किया एवं नये सदस्यों को हमेशा प्रेरित किया।
जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने कहा की प्रारंभिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने संस्था कि मजबूत नींव रखी और उसे निरंतर आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित बैद का विशेष योगदान रहा।
मदनलाल डागा,डॉ महेंद्र जैन, के के जैन, पन्नालाल ओसवाल, बजरंग लाल चौरड़िया,किरण बाल्टियां, विमल रामपुरिया, काकू भाई सेठ ने सम्मानित होने पर प्रकाश भारती को हार्दिक बधाई दी एवं उनके प्रेरणादायक योगदान की प्रशंसा की।