आम्रपाली में ट्रकों से अवैध वसूली का मास्टरमाइंड ‘गुरु’ गिरफ्तार, पहुंच का धौंस दिखाकर छोड़वाने की कोशिश”
चतरा: आम्रपाली में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड गुरुदयाल उर्फ गुरु को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गुरुदयाल लंबे दिनों से पुलिस के आंख में धूल झोंक कर आम्रपाली में प्रति ट्रैकों से 500 से 800 रुपए की अवैध वसूली करते ट्रक मालिकों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है। अम्रपाली में अवैध वसूली करने वाले गिरोह पर स्थानीय लोगों ने टंडवा थाना में 120/25 मामला दर्ज कराया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पहुंच की धौंस दिखा थाना से छुड़ाने का प्रयास जारी है।

