पूर्व विधायक को माले कार्यालय में दिया गया श्रद्धांजलि – राजेश सिन्हा

भाकपा माले गिरिडीह कार्यालय में दर्जनों लीडर और कार्यकर्त्ता ने, दो मिनट का मौन रखकर दिया पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि,सिन्हा ने कहा कि इनके कार्यकाल को बारीकी से समझा है और जाना है,1990 में कांग्रेस की सीट से सीपीई के नेता ओमिलाल जी को हराया था,इनकी ईमानदारी की चर्चा सदियों तक जिंदा रहेगी,आने वाली पीढ़ी इनके जीवनी को समझकर साफ सुथरा राजनीति सीखे गिरिडीह में सुधार होगा, दूसरी ओर आज महान लेखक कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद को भी माले ने श्रद्धांजलि अर्पित की,भाकपा माले ने दोनों के लिए दो मिनट मौन रखा,फिर सिन्हा सीधे बरमसिया घाट पहुंचे,अंतिम दर्शन किया,सिन्हा ने बताया कि,पूर्व विधायक ज्योतींद्र प्रसाद जी हमेशा मिलते थे,राजनीति के बारीकियों की समझाते थे।

माले के जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि गिरिडीह ही नहीं बल्कि बिहार – झारखंड के बड़े नेता थे,शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह जी के काफी करीबी रहे है,वही किसान नेता पूरण महतो ने कहा कि बहुत ईमानदार नेता थे ज्योतींद्र प्रसाद आज के नेताओं को इनकी जीवनी को समझने की जरूरत है,कहा कि अभी हाल में 1985 के पूर्व विधायक ओमिलाल आजाद जी और 1990 के विधायक ज्योतींद्र प्रसाद दोनों इस दुनिया को छोड़ चले गए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है।
श्रद्धांजलि देने वाले में मुख्य रूप से जिला कमिटी के सदस्य कन्हाई पांडेय,शंकर पांडेय,अजीत राय,रामलाल मुर्मू,चुन्नू,नौशाद, एकराम,राजकुमार राय,मनोहर,दिलीप राय,कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे।