UPI के नए नियम लागू: अब लेनदेन से पहले दिखेगा प्राप्तकर्ता का नाम, बैलेंस चेक की सीमा 50 बार प्रतिदिन

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने आज से UPI के नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के अंतर्गत प्रत्येक लेनदेन से पहले प्राप्तकर्ता का नाम प्रेषक को दिखाया जाएगा। प्रत्येक यूपीआई ऐप उपयोगकर्ताओं को दिन में 50 बार अपना बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा देगा।