अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस का डंडा, नाकेबंदी कर शराब लदी मारुति ओमनी वैन को किया जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस का डंडा, नाकेबंदी कर शराब लदी मारुति ओमनी वैन को किया जब्त, एक गिरफ्तार

गिरिडीह:- गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से अवैध शराब की तस्करी करने वाले धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब लदी एक मारुती ओमिनी वैन को जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के बाद मिली है। उक्त आशय की जनकारी खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंंद्र प्रसाद ने जमुआ थाना में प्रेसवार्ता कर दी।
बताया कि आज सुबह गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली एक सिल्वर रंग का मारूती ओमनी कार में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब को लोड कर द्वारपहरी होते हुए जमुआ के तरफ ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन् एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डोमनपहाड़ी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान सिल्वर रंग का मारूति ओमनी कार रजिस्ट्रेशन नं. JH11H 8087 से जांच के कम में रॉयल गोल्ड कप लिखा हुआ 25 पेटी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 12 पीस प्लास्टिक बोतल में 750 एमएल का कुल-300 पीस अंग्रेजी शराब एवं चालक के जेब से एक मोबाईल फोन बरामद हुआ।

पकड़ाये गए चालक सह मालिक गोपाल साहु उम्र करीब 45 वर्ष पिता खोशी साहु गढ़पट्टी (गढ़मुहल्ला), थाना पचम्बा, जिला-गिरिडीह को गिरफ्‌तार किया गया है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया की इसके बाद उक्त अवैध नकली अग्रेजी शराब को बासुदेव साव पिता खेलो साव बेको (सोनापहाड़ी), थाना-बगोदर, एवं मनोज यादव पेटहन्डी, जमुआ, गिरिडीह के साथ मिलकर अवैध रूप से नकली शराब तस्करी करने एवं व्यापार करने की बात स्वीकार की गई है। एसडीपीओ ने बताया की पुलिस शराब तस्करी में शामिल अन्य धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।