पलामू के संघर्षशील नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू पार्टी ने बनाया केंद्रीय सचिव

मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर मेदिनीनगर निवासी पार्टी के केंद्रीय सदस्य रहे चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया है। सहिस ने चंद्रशेखर सिंह छोटू के अलावे कई अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टीम में जगह दी है।
आजसू के केंद्रीय सचिव बनाए गए चंद्रशेखर सिंह छोटू पलामू जिला में संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड का निर्माण कराने का श्रेय चंद्रशेखर सिंह छोटू को जाता है। छोटू के ही आंदोलन को आधार बनाकर सरकार ने नया रामगढ़ प्रखंड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था। छात्र नेता के रूप में भी चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कई कार्य किए हैं। इस क्रम में उन्होंने पलामू में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में मेदिनीनगर के छह मुहान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक छात्रों के साथ प्रदर्शन किया था। नयाब तरीके से छात्रों के साथ लुढ़कते हुए प्रदर्शन किया था। इसकी चर्चा उन दिनों खूब हुई थी। इधर चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू के केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर कई नेताओं ने बधाई दी है।