पूर्व मेयर, विधायक, सांसद के विकास का फल है जलजमाव – रूचिर तिवारी
पूर्व मेयर, विधायक, सांसद के विकास का फल है जलजमाव – रूचिर तिवारी ।
बरसात के पानी के निकास को लेकर कोई भी स्कीम बनाकर नहीं काम किया गया निगम में- भाकपा
ठेकेदारों के साथ मिलकर जनप्रतिनिधियों में मचाया लूट।
पलामू सांसद आवास बीडी राम का घर हुआ जलमग्न वस्तु स्थिति यह है कि मेदिनीनगर चैनपुर इलाके में पानी निकास का रास्ता ही बंद कर दिया गया इसका कारण पानी बहने का बड़ा-बड़ा नाला को बंद कर दिया गया और यह हर तालाब का गहरीकरण और सुंदरीकरण करने के बाद ही हुआ क्योंकि तालाब का गहरीकरण और सुंदरीकरण तो हो गया लेकिन अगर बरसात का पानी जमा होगा तो उसका निकास का रास्ता ही बंद कर दिया जिसके चलते रेड़मा समदा अहरा झरना टोला अहरा भगवती अस्पताल के सामने कई घर डूब गए हैं क्योंकि पानी निकास के रास्ता (पेईन)को ही बंद कर दिया गया और उसमें कई लोगों का घर मकान नाला पर बना दिया गया वहीं भाजपा के विधायक सांसद पूर्व मेंयर पूर्व डिप्टी मेयर विकास का झूठा ढोल पीटते रह गए कि निगम में सफाई करवाया पार्क बना दिया लेकिन इन्होंने यह कभी नहीं कहा कि हमने बड़े-बड़े तालाबों जल स्रोतों के पानी निकास का मार्ग ही बंद कर दिया खुद भाजपा के पूर्व मेंयर अरुणा शंकर बड़ा तालाब के जमीन को अतिक्रमण करके बैठी हुई है उसका पानी निकास के रास्ता को भी वह बंद कर रही थी लेकिन मछुआरों ने आंदोलन किया था तो वह नहीं बंद कर पाए वही स्थिति चैनपुर इलाका का है जहां तालाब को भर दिया गया,पनेरी बांध के केतालाब में भी घर बन गया गुरुसूती नदी का यही हाल है है जहां नदी को ही अतिक्रमण कर लिया गया टेड़वा नदी को भी अतिक्रमण कर लिया गया। और पूरे निगम क्षेत्र के अंदर पानी निकास के मार्ग को बंद कर उसमें गैर कानूनी तरीके से बिल्डिंग बना दिया गया जिसके संरक्षक पूर्व मेंयर अरूणा शंकर भाजपा विधायक आलोक चौरसिया और सांसद बीडी राम है वर्तमान समय में हेमंत सरकार मूकदर्शक बनकर देख रही है कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं और अफसरों ने कभी इन सब बातों का विरोध नहीं किया और ना ठेकेदारों पर कार्रवाई किया आज नतीजा पूरा शहर भुगत रहा है जिस पर अभी भी सबक लेने की आवश्यकता है ।


