मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश को लेकर गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा,कोडरमा और पश्चिमी सिंहभूम जिले रेड जोन में चिन्हित किए गए हैं। इसके मद्देनजर आज पूर्वी सिंहभूम में कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।