बलिगढ़ मध्य विद्यालय के 61 छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, निजी खर्च से शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया आयोजन

बलिगढ़ मध्य विद्यालय के 61 छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, निजी खर्च से शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया आयोजन

केतार प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ मध्य विद्यालय के 61 विद्यार्थियों को रविवार के अवकाश के दिन परसोडीह लउदर झरना के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने निजी खर्च पर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर से की गई, जहाँ मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों के समग्र विकास में सहायक होती हैं।

शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को विद्यालय के पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक महत्व और सामाजिक अनुभव से जोड़ना जरूरी है। यह भ्रमण बच्चों के लिए सीखने और आनंद उठाने का एक सुनहरा अवसर है।

छात्रों में भ्रमण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की। शैक्षणिक भ्रमण में प्रधानाध्यापिका जागृति कुमारी रमेश राम,