माननीय पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे जी का निधन झारखंड की राजनीति और सांस्कृतिक जीवन दोनों के लिए एक युग का अंत है।

पलामू प्रमंडल के राजनीति में एक युग का अंत हो गया!
पलामू जिला लोक कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष व आकाशवाणी दूरदर्शन कलाकार -शिशिर कुमार शुक्ला ने माननीय पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद
श्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि पूरे पलामू प्रमंडल सहित झारखंड प्रदेश में ददई दुबे का भारपाई करना अब असंभव है !
श्री दुबे जी बहुत ही मृदुभाषी व्यक्ति थे, वे राजनीति के साथ साथ संगीत में काफी रुचि रखते थे !
उनके निधन पर पलामू प्रमंडल के समस्त कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है!

You may have missed