पलामू – डीआइजी ने हुसैनाबाद एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण
पुलिस अधिकारियों को दिया कई आवश्यक निर्देश कहा जनता की भरोसा जीते पुलिस अधिकारी
पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच को बदले लोग,सरेंडर नीति का लाभ उठाएं:डीआइजी
हुसैनाबाद, पलामू गुरुवार को प्रमंडलीय पुलिस उप महानिरीक्षक नौशाद आलम ने हुसैनाबाद अनुमण्डल पुलिस कार्यालय का आचौक निरीक्षण किया ,इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू प्रमंडल उग्रवाद ग्रस्त जिला रहा हैं। मेरा प्रयास हैं की पूरे प्रमण्डल में पुलिस और आम जनता के प्रति नकारात्मक सोच को बदलते हुए उसे सकारात्मक परिणाम दे।उन्होंने कहा की बिहार से सटा हुआ यह अनुमण्डल हैं निश्चित तौर पर पुलिसिंग व्यवस्था में व्यवहारिक रूप से सुधार की आवश्यकता हैं। उन्होंने समाज से भटके हुए व लोग या किसी कारण वश उग्रवाद बनने पर मजबूर होने वालों को शंदेश दिया कि , कहा पहले व अब में अंतर हैं ऐसे लोगो के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजना चलाई जा रही हैं उसका लाभ उठाएं,पुलिस भी आपके भाई बन्धु हैं हमेसा आपको मददगार बनेगा।उन्होंने सरेंडर व पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले सरकारी लाभों को दिलाने व खुला जेल में रहने की बात कही।आगे उन्होंने एसडीपीओ आईपीएस एस मोहम्मद याकूब एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी समेत सभी पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया,साथ ही पब्लिक व पुलिस के साथ मधुर संबंध बनाने व व्यवहारिक रूप मदद करने व फरियादी को हर हाल में मदद करने,तथा अपराध व अपराधियों के लिए शख़्त पुलिस सिस्टम अपने का भी गुरु मंत्र दिया,मौके हुसैनाबाद प्रभारी सोनू कुमार चौधरी,महिला प्रभारी पार्वती कुमारी,हैदरनगर प्रभारी अफजल अंसारी,मोहम्मद गंज,देवरी ओपी बबलू कुमार,दंगवार ओपी सोनू कुमार गुप्ता आदि कई पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

