जनसंख्या नियंत्रण पर सख़्त क़ानून की माँग — बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की गोष्ठी में उठी आवाज़”

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कि संचालन संजय कुमार ने किया।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा की विश्व जनसंख्या दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जूलाई को मनाया जाता है। अत्यधिक तीव्रगति से बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से ही यह दिवस मनाया जाता है। यह जागरूकता मानव सामाज की नई पिढ़ीयों को बेहतर जीवन देने का संदेश देती है। बच्चों को बेहतर शिक्षा, भोजन, वस्त्र, स्वास्थय वातावरण सहीत अन्य आवश्यक सुविधाएं भविष्य में देने के लिए छोटे परिवार की महती आवश्यकता निरन्तर बढ़ती जा रही है। प्राकृतिक संसाधनों का समुचित दोहन कर मानव सामाज को सर्वश्रेष्ठ बनाये रखने और हर इंसान के भितर इंसानियत को बरकरार रखने के लिए यह बहुत जरूरी हो गया हैं की विश्व जनसंख्या की महता को समझा जाये। इस लिए विद्वानों ने कहा हैं की छोटा परिवार सुख का आधार ( हम दो हमारे दो का नारा )दिये थे। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि समग्र विकास के लिए समाज और सरकार को मिलकर पहले आबादी को नियंत्रित करना होगा 34 करोड़ से लगातार बढ़ती जनसंख्या 140 करोड़ हो गई है उतनी घनी आबादी के लिए मूल भूत सुविधाएं जुटाना और हर हाथ को काम देना आसान नहीं है मोर्चा अध्यक्ष ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानुन बनाने की मांग की है। इस अवसर पर उपेक्षा तिवारी, राजेश रंजन, गणेश चंद्र, संजय मिस्त्री, कृष्णा राम, जयपाल मोची, मनु सिंह, अजित कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।राम नरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

You may have missed