गायत्री परिवार गढ़वा ने श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा, सामूहिक जप और हवन का आयोजन

गढ़वा : गायत्री परिवार गढ़वा द्वारा गुरुवार को कल्याणपुर गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया. गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की शुरुआत गुरुपूजन से की गयी. श्रद्धांलुओं ने युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की तस्वीर पर दीप जलाकर एवं विशेष पूजन कर किया. गया. ततपश्चात् 7:00 बजे से सामूहिक जप शुरू किया गया. जप समाप्ति के पश्चात सभी श्रद्धांलुओं द्वारा सामूहिक रूप से हवन यज्ञ किया गया. इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति समर्पण का पर्व है. गुरु कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक शक्ति होता है. अपने शिष्य को आध्यात्मिक ज्ञान देकर उसे जीवन का सही मार्गदर्शन करता है. हमारे शास्त्रों ने गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया हैँ. गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश से तुलना की गयी हैँ. उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन में सद्गुरु का मिल जाना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है. उन्होंने कहा कि इस युग में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एक समर्थ गुरु हुए. जिन्होंने न सिर्फ अपने शिष्यों का जीवन परिवर्तन कर उसको सफल बनाया, बल्कि उनके माध्यम से पूरी दुनिया में युग निर्माण अभियान चलाया जा रहा हैँ. इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न आंदोलनों की भी चर्चा की गई. कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया. साथ ही शाम में दीपयज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ परिजन सरयू चंदवंशी, अखिलेश कुशवाहा, केके मेहता, डॉ जयप्रकाश ठाकुर, गौतम विश्वकर्मा, राजेश ठाकुर, अजय चौधरी, शोभा पाठक, सुनंदा दुबे, शकुंतला देवी, सुप्रिया कुमारी, उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.