बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य-मिशन समृद्धि।
मिशन समृद्धि द्वारा संचालित समृद्धि की पाठशाला एक ऐसा पाठशाला जहाँ बच्चों की पढ़ाई नि:शुल्क और सदस्यों की सेवा नि:स्वार्थ। इस पाठशाला में शिक्षा देने वाले सदस्यों की डिग्री एक शिक्षक बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। लेकिन एक माँ जो नहीं भी पढ़ी लिखी होती है फिर भी वो बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है।यहाँ सेवा देने वाली महिला तन मन से बच्चों को ऊंगली पकड़ कर अक्षर बोध के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनाने में अपना श्रेष्ठ दे रहीं हैं।इस पाठशाला में कोई सिलेबस नहीं कोई प्रधानाध्यापक नहीं कोई घंटी नहीं कोई वेतन नहीं कोई फीस नहीं, फिर भी पाठशाला निरंतर आगे बढ़ रहा है। आगे सिर्फ बढ़ ही नहीं रहा है बच्चों का विकास भी हो रहा है। यहाँ आने वाले बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि शिक्षा के नाम पर शून्य होता है।बहुत परिश्रम करने के बाद ही बच्चे कुछ जान पाते थे। अब तो उनके समझ में सब आने लगा है , उन्हें अब पाठशाला आना बहुत अच्छा लगता है।नैतिकता के अभाव में बच्चे भटक जाते हैं बल्कि यह कहना ज्यादा उचित होगा कि बचपन में जिन बच्चों को अच्छा संस्कार नैतिकता का ज्ञान नहीं दिया जाता है वैसे ही बच्चे आज भटके हुए नजर आते हैं जो हमारे समाज राष्ट्र के लिए कोढ़ है। इसलिए मिशन समृद्धि अपना एक लक्ष्य -समाज को सभ्य सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक सौपने का बनाया है।बच्चे एक अच्छे नागरिक कैसे बने इसके लिए यह संस्था समर्पित होकर काम करती चली आई है। पांकी रोड जनकपुरी और कचरवा टोला इसके अतिरिक्त अंबेडकर मुहल्ला रजवाडीह च्यांकी रोड में यह पाठशाला चल रहा है। अंबेडकर मुहल्ला और च्यांकी रोड इन दो जगहों पर पाठशाला संतोषजनक नहीं हो पा रहा है, बहुत जल्द सब रुटीनबद्ध हो जाऐगा। आप तमाम नागरिकों का आशीर्वाद इस नेक कार्य में मिलता रहे। ममता कुमारी रंजीता नैंसी गुप्ता वीणा राज बैजन्ती गुप्ता एवं अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय है।
