राँची। झारखण्ड में मॉनसून पूरी रफ्तार में है, राँची समेत झारखण्ड राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। आज भी राजधानी राँची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ दक्षिणी जिलों ( गुमला, सिमडेगा, खूँटी और पश्चिमी सिंहभूम) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को राँची, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है। वहीं, गुमला, सिमडेगा, खूँटी और पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 48 घंटे में तेज बारिश के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
