मॉडर्न पब्लिक स्कूल में किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्य – सहगामी क्रियायों पर विशेष ध्यान देते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से 12वीं तक के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ भाग लेकर यह साबित किया कि हम पढ़ाई के साथ-साथ अन्य पाठ्य- सहगामी क्रियाओं में भी किसी से कम नहीं है। पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों के बीच हिंदी सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। इसके अलावा छठी से आठवीं तक के छात्रों के बीच अंतर सदन अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता कराई गई और नवीं से 12वीं तक के छात्रों के बीच अंतर सदन वाद- विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई।पहली से पांचवी कक्षा के छात्र अपने सुंदर लेखन से यह बताया कि सुंदर लेखन न केवल लेखन सौंदर्य को दर्शाता है बल्कि उनके अनुशासन को भी दर्शाता है। साफ एवं स्पष्ट लेखन से उनके लेखन क्षमता का भी परिचय मिलता है। पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों के बीच हुए हिंदी लेखन प्रतियोगिता के विजयी छात्रों के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं: पहली कक्षा से आर्यन राजा और अनविका कुमारी ने प्रथम स्थान, नाविका कुमारी और अनिका भगत ने द्वितीय स्थान एवं अनुश्री विद्या और हिमेश राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी कक्षा से आरूषी कुमारी और कुमारी अवनिका ने प्रथम स्थान, नव्या पहाड़ी और नैना भारती द्वितीय स्थान एवं आशवी राणा और अनिका सिंह ने तृतीय स्थानप्राप्त किया। तीसरी कक्षा से आकांक्षा राय और महक एंजेल ने प्रथम स्थान, शिवम कुमार और वन्य प्रियदर्शी ने द्वितीय स्थान एवं प्रबनीत कौर और अरवी केसरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा से रियांश कुमार और समर्थ सेठ ने प्रथम स्थान, अन्य राज और साई कुमार ने द्वितीय स्थान एवं अनुप्रिया यादव और हर्षवर्धन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पांचवी कक्षा से आयत प्रवीण और अर्पिता आर्य ने प्रथम स्थान, आयुष कुमार और आराध्या यादव ने द्वितीय स्थान एवं मेघा कुमारी, जया फातिमा, आराध्या कुमारी, सक्षम बरनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पहली से पांचवी कक्षा के बीच हुए सुलेख प्रतियोगिता के अलावा छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के बीच अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता कराई गई जिसका विषय था कठिन परिश्रम ही सफलता की चाबी है। इस विषय पर छात्रों ने बहुत ही बढ़िया ढंग से अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए उनके जोशीले भाषण को सुनकर सभी छात्र एवं शिक्षक आश्चर्य चकित रह गए। छात्रों के बीच हुए भाषण प्रतियोगिता में चारों सदनों के छात्रों में से न्यूटन सदन के छात्र सौम्योदित्य सरकार ने अपने जोशीले एवं प्रभावशाली भाषण से प्रथम स्थान प्राप्त कर लोगों को चौंका दिया। वही भाभा सदन की एक छात्र मान्या सिंह ने इस भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और रमन सदन के छात्र स्पर्श सेठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के सबसे सीनियर छात्रों के लिए भी वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय था आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे दोस्त या दुश्मन । चारों सदनों के छात्रों ने इस विषय पर अपने पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों पर बात रखी और साथ ही दूसरे सदन के इंटर्जेक्टर द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए शंकाओं को दूर भी किय। नवीं से 12वीं तक के छात्रों के बीच हुए अंतर सदन वाद विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर न्यूटन सदन के शौर्य प्रभाकर ने प्रथम स्थान, रमन सदन से रितिका राज ने द्वितीय स्थान एवं भाभा सदन से आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ अपने प्रश्नों की झड़ी से पक्ष और विपक्ष दोनों सदनों के छात्रों को हैरान कर न्यूटन सदन से शुभोदीप अधिकारी बेस्ट इंटर्जेक्टर के रूप में उभर कर सामने आए।

बच्चों में हौसला जग जाहिर करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री गुरुचरण वर्मा ने कहा कि आज के प्रतियोगिता में जिस प्रकार छात्रों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह निश्चय ही सराहनीय है मुझे लगता है कि विद्यालय में यदि इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित किए जाएं तो बच्चों के प्रति बाहर निकाल कर और भी उज्जवल हो जाएगी एवं इनका सर्वांगीण विकास हो पाएगा। इसके साथी विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजय छात्रों को शुभकामनाएं भी दिए।
विद्यालय निर्देशिका श्रीमती संगीता शर्मा ने भी प्रतियोगिता में भाग लिए सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए विजई छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाइयां दीं।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar