चुरचू प्रखंड कांग्रेस कमिटी का संगठन सृजन 2025 की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

हजारीबाग : संगठन सृजन 2025 के तहत चुरचू प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक बहेरा पंचायत भवन मे आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता चुरचू प्रखंड कांग्रेस कमिटी मोहम्मद नौशाद जबकी बैठक का संचालन नवनियुक्त उपाध्यक्ष चोलेश्वर महतो ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुरचू प्रखंड के पर्यवेक्षक निसार खान मुख्य रूप में उपस्थित हुए । उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जारहे जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तथा पंचायतों मे जाकर प्रचार प्रसार कर इसका लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना है । बैठक में नवनियुक्त प्रखंड पदाधिकारियों को प्रखंड के गण्यमान्य के द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे गए । जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए चोलेश्वर महतो, मोहम्मद आरिफ अंसारी तथा महासचिव पद के लिए शहजाद हुसैन, बाॅबी करीम, चन्द्र देव महतो, संजय कुमार, आशा मुनी टुड्डू, सुखराम टुड्डू, अनिल दास, धनंजय सिंह, विरन यादव को नवनियुक्ती पत्र देकर फूलमलाओं सम्मानित किया गया । मौके पर प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक मुखिया देवकी महतो मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुस्लिम अंसारी, नरायाण प्रसाद नायक, देवकी महतो, मुंतजीर अंसारी, अशोक तुरी, चरण देव महतो, आबिद अंसारी, बिनोद कुमार केशरी, भुनेश्वर तुरी, जावेद अली, संजू कुमारी, तौहिद रजा के अतिरिक्त कई गणमान्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।

You may have missed