धुरकी मे मुहर्रम को लेकर तैयारी जोरों पर
धुरकी मे मुहर्रम को लेकर तैयारी जोरों पर
धुरकी प्रतिनिधि//धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बस्ती के बड़का दुरा के निकट मुहर्रम इंतेजामिया की बैठक हाजी अशरफ अली की अध्यक्षता मे मंगलवार को की गई। इस बैठक मे मुख्य रूप से सदर पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी भी शामिल थे। बैठक मे मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यो ने यह निर्णय लिया की प्रत्येक वर्षों की तरह इस वर्ष मुहर्रम पहले से और भी ज्यादा यादगार मनाया जाएगा। वहीं मुखिया ने कहा की मुहर्रम को लेकर तैयारी जोरो पर चल रहा है ताजीया बनाने के लिए कारिगर युद्ध स्तर पर जुटे हैं। उन्होने कहा की मुहर्रम को हमलोग सहादत के तौर पर याद करते हैं, इमाम हसन और हुसैन के बताए हुए मार्गों पर चलने का संदेश देते हैं। मुखिया ने कहा की मुहर्रम का जुलूस इस वर्ष अपने पुर्व निर्धारित समयानुसार निकाला जाएगा। वहीं मुहर्रम को लेकर तैयारी जोरो पर चल रहा है। उन्होने बताया की दस मुहर्रम के जुलुस के दिन इसबार बाहर से खेल तलवार अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले कलाकारो को भी बुलाया जा रहा है। वहीं हाजी अशरफ अली ने कहा की मुहर्रम का चांद देखने के बाद दस दिनो तक कुरान का तिलावत करना लंगर खिलाना सबसे बड़ा शबाब का काम होता है। वहीं मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों ने कहा की इस वर्ष मुहर्रम को हमलोग खासतौर पर सहादत के तौर पर एक अलग ही तरिके से आकर्षक रूप से मनाएंगे। इस दौरान हाजी सैफुद्दीन अंसारी, अलीरौशन, मुनीर खान, इदरिश अंसारी, कौनेन अंसारी, ज्याउल हक अंसारी, कारिगर अखलाक अंसारी, मूजफर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
