“ओखरगाड़ा में सड़क और चापानल अतिक्रमण का आरोप, जिप सदस्य संजय सिंह पर ग्रामीणों का आरोप-पलटवार”
मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा गांव निवासी सत्य प्रकाश ने गढ़वा एसडीओ संजय कुमार पांडे को आवेदन देकर ओखरगाडा गांव में मनोज कुमार सिंह के घर से उतरी जिप सदस्य संजय कुमार सिंह के घर होते हुए दिनेश कुमार साव घर तक सड़क तथा सरकारी चापानल को अतिक्रमण मुक्त कराने का मांग किया है।दिए गए आवेदन के अनुसार ओखरगाड़ा गांव में मनोज सिंह के घर से लेकर मेराल उत्तरी के जिप सदस्य संजय कुमार सिंह के घर होते हुए दिनेश साव के घर तक सरकारी सड़क है उक्त सड़क पर ओखरगाड़ा, पंचफेड़ी सहित अन्य गांव के लोग आवागमन करते है। जिसको जिप सदस्य संजय कुमार सिंह ने सड़क के दोनों तरफ से बाउण्ड्री कर कब्जा कर लिया गया है, जिसमें वाहन लेकर आने जाने में लोगो को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उनके द्वारा कई वर्षों से सरकारी चापानल को बाउण्डी में कर अपना पर्सनल समर सेबल लगाकर उपयोग करते हैं इनके धौंस के कारण सड़क और चापानल अतिक्रमण करने पर ग्रामीण विरोध नहीं करते है। इसलिए ये मनमर्जी करते हैं। सत्य प्रकाश ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए, सरकारी चापानल से समर सेबल निकलवाकर आम-अवाम को सर्व शुलभ करने की मांग किया है। आवेदन की प्रतिलिपि मेराल सीओ और बीडीओ को भी दिया है।
इधर। इस संबंध में पूछे जाने पर जीप सदस्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि अतिक्रमण में आवेदक का घर टूट रहा है, इसलिए मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे घर के पास सड़क निर्माण से पहले जमीन की पैमाइश कराकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सरकारी चापानल की बात मेरे समझ से बाहर है, अपने कैंपस में एक नहीं, तीन-चार डीप बोर निजी मद से कराया हूं जिसे कोई भी आकर देख सकता है। किसी भी जनप्रतिनिधि पर झूठा आरोप लगा कर बदनाम करना गलत है।

