मेराल: नहर पर पुलिया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, डीसी को सौंपा गया आवेदन
मेराल। प्रखंड के हासनदाग पंचायत के मुखिया फुलवंती देवी एवं गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव के ही पश्चिम टोला चबूतरा के पास नहर पर क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव को आवेदन देकर पुलिया निर्माण की मांग किया है।आवेदन देकर इस संबंध में मुखिया फुलवंती देवी ने कही कि कि हासनदाग पश्चिम टोला कदमी चबूतरा के पास नहर पर बने पुलिया को बीगत दिनों बिछिया दामर निवासी आशीष चौधरी के गिट्टी से लोड हाईवा ट्रक ने जबरन चढ़ाकर पार करने के दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे आवागम पूरी तरह से बाधित हो गया है। गांव के लोगों को लंबी दूरी तय कर नहर इस पार से उस पार जाना पड़ रहा है। मुखिया ने उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की जांच करते हुए जनहित का ख्याल करते यथाशीघ्र पुलिया निर्माण कराने की मांग किया है।


