पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता पीड़ित दलित महिला के घर बसडीहां पहुँचे।
पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता पीड़ित दलित महिला के घर बसडीहां पहुँचे।जहां विधायक ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने आरोपी पारा शिक्षक विद्यासागर पांडे को तत्काल 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है । उन्होंने कहा कि ससमय अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो कल थाना गेट के बाहर हजारों लोगों के साथ धरना पर बैठेंगे।विधायक डॉक्टर मेहता ने कहा कि दलित आदिवासी पिछड़ा पर अत्याचार करने वाले लोगों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दर्द से कराह रही पीड़ित महिला को विधायक डॉक्टर मेहता ने एंबुलेंस से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजवाया और सामने रहकर इलाज करते। इलाज हेतु विधायक खुद सदर अस्पताल पहुंचे हैं।ताकि इलाज में कोई कोताही ना हो सके

