छतरपुर के महिंद्रा पेट्रोल पंप के एक मकान में आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली नृतिका की मौत, जांच जुटी पुलिस
छतरपुर के महिंद्रा पेट्रोल पंप के एक मकान में आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली नृतिका की मौत, जांच जुटी पुलिस
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास एक मकान में देर रात्रि में आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली एक नृतिका की संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। मृत नृतिका की पहचान छत्तीसगढ़ की नावापरा निवासी रिया कुमारी के रूप में हुई है। वह महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहकर क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में डांस करने का काम करती थी। वही छतरपुर पुलिस द्वारा देर रात्रि शनिवार करीबी 11 बजे शव को कब्जे में ले लिया गया है। और इसकी सूचना उनके परिजनों को रात्रि में ही दे दिया गया जिसके बाद उनके परिजन रविवार सुबह करीब 5 बजे के करीब पहुंचे।मृत नृतिका के साथ तीन लड़की नीतू कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी अनु कुमारी साथ रहती थी। साथ ही दो लड़के चांद, विष्णु रहते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नृतिका की अचानक तबीयत खराब होने के बाद रात्रि में ही अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नृतिका रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वही संदेहास्पद मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नृतिका की मौत कैसे हुई थी।

