“सुकमा IED ब्लास्ट: ASP आकाश राव शहीद, नक्सलियों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़। सुकमा IED ब्लास्ट में ASP शहीद, कोंटा एर्राबोर मार्ग पर गश्त के दौरान प्रेशर आईईडी पर पड़ा पैर प्रेशर आईईडी बम के ऊपर उनका पैर पड़ गया, जिससे बम ब्लास्ट हो गया।
माओवादियों के प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से कोंटा ASP आकाश राव शहीद हो गए हैं। वहीं कोंटा के एक और पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी घायल हैं। माओवादियों ने 10 जून को बंद का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए सुकमा सहित पूरे बस्तर में सुरक्षा बल के जवान अलर्ट पर है। सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सुकमा में ASP आकाश राव कोंटा एर्राबोर मार्ग पर गश्त के लिए निकले हुए थे। इसी बीच डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी बम के ऊपर उनका पैर पड़ गया, जिससे बम ब्लास्ट हो गया। इस नक्सली घटना में ASP गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा SDOP, थाना प्रभारी और कुछ जवान भी घायल हुए।

