मेराल प्रखंड की जनता को मिले सुविधा: भाजपा नेताओं ने विधायक से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र
मेराल प्रखंड के भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन के नेतृत्व में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से मिलकर मेराल प्रखंड क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए 12 सूत्री सुझाव पत्र समर्पित किया। सुझाव में मुख्य रूप से
पार्टी के जो आदर्श हैं उनका प्रतिमा स्थापित किया जाए मेराल प्रखंड के लिए एक एंबुलेंस की व्यवस्था किया जाए प्रखंड मुख्यालय में टाउन हॉल जैसा भवन बनाया जाए वही मेराल प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ खोरीडिह, हासनदाग,देवगाना,बंका,पेस्का जैसे क्षेत्रों में खेल मैदान/स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।क्षेत्र के सभी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष का गठन कर गोदाम निर्माण कराया जाए।
साथ ही साथ प्रखंड स्तर पर कम से कम दो अग्निशामन वाहन का व्यवस्था कराया जाए।जिले के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय में भी किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जाए।तथा सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर हाई मास्क लाइट लगाया जाए।हर पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाए।प्रखंड मुख्यालय पर भव्य पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया जाए।क्षेत्र के सभी नदियों की साफ सफाई एवं अधिक से अधिक पौधारोपण कराया जाए और मेराल,डंडा,गढ़वा,डंडइ का वर्ष 1915 में जो लगभग 100 वर्षों से अधिक पहले का खतियान बना था जिसका विभाग के पास कोई रिकॉर्ड अपडेट नहीं है,जिसके चलते काफी समस्या होता है इन प्रखंडों में मिनी सर्वे कराया जाए या हाल सर्वे खतियान को प्रकाशित किया जाए जिससे क्षेत्र के जमीन से जुड़े मामले का आसानी से समाधान हो सके।
मांग पत्र देने वालों में उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल,जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण प्रसाद कुशवाहा,प्रखंड कार्य समिति सदस्य धनंजय चौधरी,वीरेंद्र चौधरी,रोहित कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

