मेराल प्लस टू कॉलेज में इंटर कला परीक्षा में लड़कियों का जलवा, पल्लवी बनीं प्रखंड टॉपर
प्लस टू इंटर कॉलेज मेराल में इंटर कला की परीक्षा में लड़कों से आगे निकली लड़कियां दो छात्राओं ने सबसे अधिक अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी है। प्रखंड टॉपर में प्रथम पल्लवी कुमारी मेराल गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद की पुत्री है जो 81.80% अंक लकार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि द्वितीय स्थान आरती कुमारी पिता गणेश ठाकुर ने 75. 80% अंक प्राप्त की है। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य लालता पटेल ने बताया कि इंटर में182 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था। जिसमें 176 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्लस टू हाई स्कूल का इंटर में 96.70% विद्यार्थिंयों की सफल होने का रिजल्ट रहा है।

