राँची। पुलिसकर्मियों पर हमला करने का एक और मामला सामने आया है।

लापुंग थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्राम सभा में लापुंग थाना के पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया है। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। लापुंग थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया है।