देशभक्ति के रंग में रंगा मेराल: भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब”
भारतीय सेना का शौर्य,साहस,समर्पण,एवं शहादत के सम्मान में गुरुवार को मेराल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा अस्पताल चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए जोश एवं उत्साह से लेवरेज यात्रा में शामिल लोग देश की सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद जवान अमर रहें, के नारे लग रहे थे। नेताओं ने भारतीय सेना का इतिहास,ऑपरेशन सिंदूर में सेनाओ का शौर्य एवं अप्रत्याशित पराक्रम तथा सफलता की गाथा की चर्चा करते रहे। लोगों का कहना है कि देश की सरकार एवं सेना ने राष्ट्र नीति एवं अंतरराष्ट्रीय नीति का पालन करते हुए आतंकवादियों को जो सबक सिखाया वह बार पुनः एक इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता विनय चौबे ब्रजेश उपाध्याय हरेंद्र द्विवेदी उदय कुशवाहा रुपू महतो मनोज जायसवाल आदि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेवा ने पाकिस्तान को न सिर्फ धूल चटाया बल्कि ऐसा जख्म दिया जो उनकी कई पीढ़ियां याद रखेगी। नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य से भारत का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है। यात्रा में कृष्ण प्रसाद कुशवाहा इंदेश पांडे धनंजय शर्मा महेंद्र सिंह चंद्रमणि पाठक रविंद्र प्रसाद राधेश्याम यादव राजेश यादव अमित कुमार शाह वीरेंद्र ठाकुर भोला पासवान विकास द्विवेदी वीरेंद्र पासवान कामेश्वर ठाकुर नरेश सिंह कंचन पांडे ए शिवनारायण चौधरी खुर्शीद अंसारी उपाध्याय यादव अशोक केसरी आदि शामिल थे।

